DAKHAL NEWS इण्डिया गठबंधन का अंतिम संस्कार


नीतीश कुमार के बिहार में पलटी मारने का असर दिल्ली तक नजर आ रहा है नीतीश के पाला बदलने से विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन अब और कमजोर हो गया है कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम इस मामले में काफी मुखर नजर आए उन्होंने भी इस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा इंडिया गठबंधन अपनी स्थापना के बाद से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रहा फिर वो आईसीयू में चला गया जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया अब नीतीश कुमार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है अब इंडिया गठबंधन का क्या होगा जब कांग्रेस नेताई इस कदर सच बयान करने लगे तो आप समझ लीजिए विपक्ष के हालात कैसे हैं प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ न्याय यात्रा पर भी अपनी वक्र दृष्टि डाली और कहा ऐसा लगता है कि हम 2029 के चुनाव के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं अपनी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम मुखर नजर आ रहे हैं उन्होंने राहुल गांधी की भार जोड़ न्याय यात्रा को सियासी पर्यटन की संज्ञा दी इससे पहले भी आचार्य प्रमोद कृष्णम राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण ठुकराने पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की खुले दिल से आलोचना कर चुके हैं
Read More:  04 March 2024 ॥ Breaking News ॥ Top 10 Headlines

Leave a Comment